भारत ने मानवीय सहायता के तहत Burkina Faso को एक हजार मीट्रिक टन चावल भेजा है। यह कदम वहां के जरूरतमंद लोगों और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल भारत की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें वह मुश्किल समय में अन्य देशों के साथ खड़ा रहता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत लगातार ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के लिए एक भरोसेमंद विकास साझेदार और मानवीय सहायता व आपदा राहत (HADR) सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।
